फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan Upcoming Movies: बेबी जॉन से लेकर भेड़िया 2 तक, इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे वरुण धवन?

Tue, 12 Nov 2024 01:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले उनके अन्य आगामी फिल्मों के बारे में भी आइए जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने स्डूटेंड ईयर ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। उन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में भी दी हैं। वरुण की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज हम आपको उनकी उन आगामी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर बड़ा धमाल मचा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बेबी जॉन - फोटो : यूट्यूब
बेबी जॉन
इस सूची में पहला नाम बेबी जॉन का है। कलीस के निर्देशन में बनी इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। फिल्म में वरुण धवन पूरी तरह से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। वर्दी में उन्हें गुंड़ों को पीटते हुए देखने के लिए वरुण के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

3 of 6
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म बवाल के बाद दोनों दूसरी बार एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। इसे 18 अप्रैल 2025 तक बड़े पर्दे पर पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

4 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
है जवानी तो इश्क होना है
है जवानी तो इश्क होना है में भी वरुण धवन अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते हुए दिखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

5 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉर्डर 2
वरुण धवन की बहुचर्चित फिल्मों में बॉर्डर 2 का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में वह सनी देओल और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्दशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। वहीं, इसकी कहानी को निधि दत्ता ने लिखा है। यह फिल्म थिएटर में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
भेड़िया 2 
इस लिस्ट में भेड़िया के सीक्वल का नाम भी शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला भाग औसत साबित हुआ था। हालांकि, निर्माताओं को उम्मीद है कि इसका दूसरा भाग टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार करेगा। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Kanguva: 'कंगुवा' का दूसरा ट्रेलर जारी, बॉबी देओल की दहशत के खिलाफ खतरनाक अंदाज में दो-दो हाथ करते दिखे सूर्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें