सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर जितना हिट हुआ इसी के साथ ट्रेलर से डेजी शाह का डायलॉग भी सोशल मीडिया पर छा गया है। डेजी का डायलॉग है, 'Our business is our business. None of your business' लोग इस डायलॉग के मीम्स और जोक्स बना कर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
race 3
हाल ही में फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वरुण धवन डेजी शाह का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। रेमो डिसूजा ने जैसे ही वीडियो शेयर किया लोगों ने वरुण को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
race 3
दरअसल वीडियो में वरुण रेमो से बात करते नजर आ रहे हैं इसके बाद कैमरामैन रेमो की तरफ बढ़ता है और उन्हें डिस्टर्ब करता है जिस पर वरुण रेस-3 का डेजी शाह वाला डायलॉग बोलते हैं। फिर क्या था लोगों ने वरुण के लिए ऐसे-ऐसे कमेंट्स लिख दिए जिसका अंदाजा उन्हें डायलॉग बोलने से पहले नहीं था।
4 of 5
Race 3
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, भाई माई इंस्टा इज माई इंस्टा, नन ऑफ योर इंस्टा। एक यूजर ने लिखा, 'हम रेस 3 देखने नहीं जाएंगे क्योंकि our money is our money none of your money..' इंस्टा पर इस तरह के कई कमेंट्स देखने को मिले।