फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: सलमान खान की फिल्म भारत में वरुण बनेंगे ये वाले अंबानी

Sat, 12 Jan 2019 04:04 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
Varun Dhawan
साल 2018 में तीनों खान सितारों सलमान, शाहरुख और आमिर को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली। अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें अभी से सलमान खान की इस साल रिलीज होने जा रही फिल्म भारत पर टिक गई हैं। फिल्म की कहानी क्या है, इसके बारे में भी धीरे धीरे ही सही पर जानकारियां बाहर आने लगी हैं। सबसे चौंकाने वाली जानकारी इस फिल्म को लेकर सामने आई है वरुण धवन को लेकर।

वरुण धवन को हिंदी सिनेमा में सलमान खान का उत्तराधिकारी समझा जाता रहा है। वरुण ने सलमान की फिल्म जुड़वा के रीमेक जुड़वा 2 में काम करके कामयाबी पाई तो इस बात ने और मजबूती हासिल की। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म एबीसीडी 3 की शूटिंग को लेकर बिजी हैं, लेकिन इससे पहले वह फिल्म भारत में अपना काम पूरा कर चुके हैं।

फिल्म भारत की यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक वरुण धवन ने सलमान खान की फिल्म भारत में एक बहुत ही दिलचस्प मेहमान भूमिका कर रहे हैं। ये भूमिका है देश के सबसे रईस मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की। भारत एक पीरियड फिल्म है और इसमें वरुण धवन के इस किरदार को लेकर इंडस्ट्री में अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। अमर उजाला को अपने सूत्रों से ये भी पता चला है कि फिल्म भारत में कैटरीना कैफ का किरदार उनके अब तक के सारे किरदारों से अलग है और वह फिल्म में सलमान खान की बॉस का रोल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें