फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन से लेकर अमीशा पटेल तक, फिल्मों में आने से पहले ये काम करते छह सितारे

Fri, 24 Apr 2020 10:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Varun Dhawan, Amisha Patel - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपना जन्मदिन 24 अप्रैल को मनाते हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी डेब्यू किया था, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि वरुण धवन अभिनेता से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। जी हां स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डेब्यू करने से पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में काम किया था। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो फिल्मों में आने से पहले कुछ और काम करते थे।
विज्ञापन

2 of 7
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका से संबंध रखती हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह श्रीलंका के टीवी शो की एंकर थीं। 2006 में उन्होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीता। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 
विज्ञापन

3 of 7
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने एक इंटरव्यू में बोल चुकी हैं वह आने वाले समय में फैशन डिजानाइनिंग भी करेंगी। तो आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी कॉस्ट्यूम डिजाइनर ही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है।

4 of 7
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी से हर कोई वाकिफ रहा है। केमिस्ट्री से बीएससी की पढ़ाई करने वाले नवाजुद्दीन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी। इसके अलावा उन्हें चौकीदारी की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वह दिल्ली आए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए।
विज्ञापन

5 of 7
ranveer singh - फोटो : instagram
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की हुई है। साल 2007 में उन्होंने मुंबई की विज्ञापन कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। फिर साल 2010 में उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से अपना सफर शुरू किया। 
विज्ञापन

6 of 7
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोन
सनी लियोन ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा थीं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड से पहले सनी लियोन पोर्न फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीशा पटेल
इन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से की थी। लेकिन फिल्मों में आने से पहले अमीशा पटेल अर्थशास्त्र विशलेषक थी। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी मैसाच्यूसेट्स से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। वह अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें