फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलिया बदलकर दिल्ली घूम रहा है यह एक्टर, शॉपिंग करता आया नजर, देखें तस्वीरें

Sat, 31 Mar 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sui Dhaaga - फोटो : Instagram
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मौजूद शंकर मार्केट इलाके में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक दुकान के बाहर देखे गए। लेकिन वह हुलिया बदलकर वहां पहुंचे थे। शर्ट-पैंट, स्वेटर और मूंछों में उन्हें एक नजर में पहचानना भी मुश्किल था। मगर वह यहां खास मकसद से पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
Sui Dhaaga - फोटो : Instagram
वरुण धवन यहां अपनी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग करने पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा के लिए हर 100 मीटर पर करीब 20 बाउंसर्स मौजूद थे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद थे। एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोग कई घंटों से उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Sui Dhaaga
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक शंकर मार्केट में शूटिंग के लिए फिल्म 'सुई धागा' की टीम ने यहां एक दुकान किराए पर ली और इसका इंटीरियर बदला गया। दुकान के बाहर मौजूद कुछ खंभों को भी पेंट किया गया। 

4 of 5
Virat Anushka - फोटो : Instagram
शूटिंग से फुर्सत मिलते ही अनुष्का शर्मा दिल्ली में पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं, साथ ही इवेंट्स भी अटेंड कर रही हैं। गुरुवार को वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली के साथ ब्रिटिश उच्चायोग के दफ्तर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन, अनुष्का शर्मा
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग दिल्ली में हो रही है। इससे पहले इसकी शूटिंग मोदीनगर, चंदेरी और भोपाल में भी हुई। शरत कटारिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म वरुण दर्जी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अनुष्का उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें