2017 जल्द ही हमें बॉय बॉय कहने वाला है और ऐसे में इस साल की बहुत की अफवाहों को भी अलविदा कहने का समय आ गया है। हम बात कर रहे हैं वरुण धवन और उनकी डिजाइनर गर्लफ्रेंट नताशा दलाल के रिश्ते के बारे में फैली अफवाह की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, बीते काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि वरुण धवन और नताशा अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपने रास्ते एक दूसरे से जुदा कर लिए हैं, लेकिन वरुण की हालियां तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
varun dhawan girlfriend
वरुण धवन ने अपने नए घर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वरुण के साथ नताशा भी नजर आ रही है। जिससे साफ पता चलता है कि दोनों अभी भी साथ हैं। वरुण ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'घर वही है जहां आपके दोस्त न्यूबेड हों।'
Home is where your friends are #newbed
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Dec 16, 2017 at 3:42am PST
4 of 5
वरुण धवन-नताशा दलाल
गौरतलब है कि इससे पहले भी वरुण और नताशा मुंबई में अपने एक दोस्त की शादी में साथ नजर आए थे। पार्टी में मौजूद एक सूत्र के मुताबिक देर रात पहुंचा ये कपल पार्टी खत्म होने के बाद ही वापस लौटा।दरअसल, 'जुड़वा-2' की शूटिंग के दौरान वरुण और फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू करीब आ चुके थे।
तापसी से वरुण की दोस्ती नताशा को खटकती थी। जिसके बाद से ही दोनों को अक्सर अलग-अलग देखा जाने लगा था। वहीं एक मैग्जीन में छपी खबर के मुताबिक नताशा वरुण से शादी को लेकर बेकरार थी। मगर अब ये कपल कुछ समय के लिए अपने करियर में ध्यान देना चाहता है।
पढ़ें: पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित