फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर ऐसे मनाया गर्लफ्रेंड नताशा का बर्थडे, फैंस ने दिए खास रिएक्शन

Thu, 10 May 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अक्टूबर' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले वरुण धवन एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मंगलवार ने नताशा दलाल अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं। इस मौके पर वरुण धवन ने उन्हें बेहद खास तरीके से विश किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
नताशा दलाल के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड वरुण धवन ने अपनी इंस्टास्टोरी पर बेहद खास फोटो शेयर की। वरुण धवन ने इंस्टास्टोरी पर अपनी और नताशा दलाल की फोटो शेयर करते हुए नताशा को बर्थडे विश किया। वरुण के फैंस ने दोनों स्टार कपल की इस फोटो को काफी पसंद किया है।
विज्ञापन

3 of 4
पता हो कि वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों आईं थीं, लेकिन अब दोनों एक बार फिर से रिश्ते में हैं। नताश दलाल ज्यादा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आपको बता दें कि नताशा दलाल फैशन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि वरुण धवन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' की शूटिंग को खत्म किया हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। इतना ही नहीं वरुण धवन ने अपनी अगली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें