डेविड धवन के बड़े बेटे और वरुण धवन के भाई रोहित धवन लाइमलाइट से मीलों दूर रहते हैं। जहां उनके भाई वरुण अपने दिलफेंक अंदाज के लिए जाने जाते हैं वहीं रोहित बहुत कम मौकों पर मीडिया के सामने आते हैं। अपनी फिल्मों के प्रमोशन के वक्त भी वो कैमरे के सामने आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित धवन
रोहित धवन फिल्म डायरेक्टर हैं। 2011 में आई अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी ब्वॉज' और पिछले साल आई 'ढिशूम' का निर्देशन रोहित ने किया है। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
3 of 5
रोहित धवन
रोहित ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। वह कहते हैं कि उनके पिता डेविड उनके इंस्पीरेशन हैं और उन्हीं के काम को देख कर उन्होंने फिल्मों का रुख किया। पिता के निर्देशक होने के कारण उनकी तुलना अक्सर डेविड धवन की फिल्मों से भी होती है।
4 of 5
रोहित धवन
रोहित ने 2012 में जाह्नवी देसाई से गोवा में शादी की थी। यहां उनके परिवार के अलावा उनके कई करीबी दोस्त भी पहुंचे थे। वैसे रणबीर और अर्जुन कपूर रोहित के सबसे करीबी दोस्तों में शामिल हैं।
डेविड धवन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा के साथ बनाई हैं। कहा जाता है कि उनके छोटे बेटे वरुण गोविंदा की नकल करते हैं। इस बारे में कहा जाता है कि उनके बड़े बेटे ने अपने पिता का करियर चुना तो छोटे ने उनके फेवरेट गोविंदा का स्टाइल कॉपी कर लिया।