बॉलीवुड के बद्रीनाथ ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आखिरकार उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ का एक सीक्रेट शेयर किया है। खास बात यह है कि यह सीक्रेट किसी और से नहीं उनके दिल पर राज करने वाली उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के बारे में है।
विज्ञापन
2 of 5
अपने रिलेशनशिप को सबसे छिपाकर रखने वाले वरुण ने आखिरकार इस राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं। वह नहीं चाहतीं की उनकी पर्सनल लाइफ की खबरें किसी टैब्लॉइड पर छपें।
विज्ञापन
3 of 5
वरुण का कहना है कि वो नताशा की खुशी के लिए अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनकी लाइफ के बारे में जो भी कुछ छापते हैं वो सिर्फ महज कहानियां ही हैं।
4 of 5
इतना ही नहीं अपने रिलेशनशिप पर एक के बाद एक कई खुलासे करने वाले वरुण ने बताया कि उन्होंने अपना पहला किस 13 साल की उम्र में किया था।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक सीरीयस रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ये रिलेशनशिप केवल 4 महीने में ही खत्म हो गया था क्योंकि वह मुझसे धोखा कर रही थी। हाल ही में 'अक्टूबर' में नजर आए वरुण को फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस पर खूब तारीफें मिली थीं।