फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से हाथ मिलाते वरुण धवन को सोशल मीडिया यूजर ने दी नसीहत, अभिनेता ने इस करारे जवाब से की बोलती बंद

Mon, 13 Apr 2020 06:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : Social Media
पूरी दुनिया के साथ भारत भी इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या  9100 से ऊपर हो गई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले 856 लोग हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन के आदेश दिए है। जिसके तहत बेवजह घर से निकलने पर प्रतिबंध है। 
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
इसके अलावा सरकार ने देश की जनता को मुंह पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। इन दोनों चीज का पालन न करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को एक शख्स ने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका अभिनेता ने बेबाकी के जवाब दिया और ट्रोल करने वाले शख्स का मुंह बंद कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
दरअसल Azhearuddin नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर वरुण धवन की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वरुण एक पुलिस अधिकारी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए Azhearuddin ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सोशल डिस्टेसिंग कहां है, मास्क और दस्ताने ? पुलिसवाले से हाथ मिला रहे हैं जिससे उसके संक्रमित होने का डर है। इस अभिनेता द्वारा खराब उदाहरण।' 
 

4 of 5
Varun Dhawan and David Dhawan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर वरुण धवन की ये तस्वीर तेजी से वायरल होने के बाद बाद अभिनेता ने Azhearuddin को करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'पागल ये तस्वीर दो महीने पुरानी है, लव यू।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन का ये ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि वरुण धवन इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में रुकने की सलाह देते रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आर्थिक मदद का भी एलान किया था। बीते दिनों उन्होंने सरकार के खाते में 55 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए थे। वरुण धवन ने कोराना वायरस की मार झेल रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 30 लाख रुपये और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा करता हूं। सर हम सब आपके साथ हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं पीएम केयर्स फंड में 30 लाख के सहयोग की घोषणा करता हूं। हम इस से जीत जरूर पाएंगे। देश है तो हम हैं।'

पढ़ें: तब्लीगी जमात और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बोले परेश रावल, 'आप दूसरों के जीवन को..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें