फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' के फ्लॉप होने पर पहली बार आया वरुण धवन का बयान, कहा- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि...'

Wed, 01 May 2019 08:13 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : Twitter
करण जौहर की फिल्म 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई । 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई । इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार थे लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई । 
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
'कलंक' की असफलता को लेकर पहली बार वरुण धवन का बयान आया है । वरुण ने कहा, 'मेरा 32वां बर्थडे था लेकिन मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था । मैं फिल्म की असफलता से थोड़ा दुखी था। मैं सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं ।'
विज्ञापन

3 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
'कई लोगों ने मुझसे कहा कि इस दुख को किसी को दिखाने की जरूरत नहीं है । असफलता जिंदगी का हिस्सा है । मेरे दोस्त मेरे साथ हैं । बर्थडे पर मेरे दोस्त मेरे पास आए और कहा कि अपना बैग पैक करो । मैंने उनसे पूछा कि हम कहां जा रहे हैं । उन्होंने कहा थाईलैंड । डेढ़ घंटे के सफर के बाद हम थाईलैंड पहुंच गए और अब सब ठीक है ।'

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी 'कलंक' की असफलता को लेकर बात की थी । उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी फिल्म को एनालाइज नहीं करूंगी क्योंकि इसकी कोई जरूरत नहीं है । ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt and Varun Dhawan - फोटो : twitter
आलिया आगे कहती हैं, 'अगर दर्शकों को पसंद नहीं आई तो इसका मतलब ये है कि फिल्म में कुछ अच्छा नहीं होगा । हमें इसे कबूल करना चाहिए । हम दोबारा कोशिश करेंगे और इस बार निराश नहीं करेंगे । '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें