फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट डांसर 3 की रिलीज़ डेट दो महीने आगे बढ़ी, वरुण नताशा की शादी से जुड़ी कुछ बातें आईं सामने

Mon, 24 Jun 2019 11:49 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter
डांस के फैंस और फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 का इंतज़ार कर रहे दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़े रहा है। काफी समय से फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने ही इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। दरअसल पहले फिल्म की रिलीज़ डेट 8 नवंबर रखी गई, जिसके बाद फिल्म का काम भी उसी हिसाब से खत्म किया गया। पर पिछले महीने की गई पोस्ट के बाद वरुण धवन ने फिल्म की नई रिलीज़ डेट का खुलासा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म की रिलीज़ डेट 8 नवंबर से हटाकर अगले साल की 24 जनवरी रख दी गई थी। ऐसा नहीं किसी अन्य फिल्म की रिलीज़ डेट या किसी छुट्टी को ध्यान में रखते हुए नहीं किया गया था। इस बात का असली कारण अब जाकर पता चला है। सूत्रों की मानें तो फिल्म स्ट्रीट डांसर की रिलीज़ डेट, वरुण और नताशा की शादी की तारीख को ध्यान में रखकर बदली गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हालांकि वरुण और उनके पिता डेविड धवन इन खबरों पर कई बार विराम लगाने की कोशिश कर चुके हैं, पर खबरों की मानें तो वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है। 

4 of 5
varun dhawan - फोटो : file photo
इस शादी की तैयारियां काफी समय से चल रहीं हैं। वहीं वरुण और नताशा की शादी के लिए खास तौर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी करवा चुके वेडिंग प्लानर्स को ही हायर किया गया है। साथ ही साथ वरुण और नताशा भी प्रियंका और निक की शादी की तरह ही शादी करने की तैयारियों में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal - फोटो : file photo
इसी कारण उनके परिवार वाले भी राजस्थान की कई जगहों पर चर्चा कर चुके हैं। यह शादी तीन दिन तक चलेगी और पूर्ण रूप से हिन्दु रीती रिवाजों के साथ ही संपन्न की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें