फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने अनुष्का को लेकर बांधे तारीफों के पुल, कहा- 'वह एक बहुत प्यारी लड़की है'

Thu, 29 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sui dhaaga
बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों यशराज की फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहली बार ऐसा होगा जब वरुण धवन और अनुष्का एक साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली के आस-पास चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Sui Dhaaga
कुछ दिनों पहले जब वरुण धवन से ट्विटर पर एक फैन ने अनुष्का के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, 'जबरदस्त, वह एक बहुत प्यारी लड़की है और बहुत मजाकिया भी।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sui dhaaga
केवल ट्विटर पर ही नहीं 'अक्टूबर' के सॉन्ग रिलीज के दौरान भी उन्होंने अनुष्का की काफी तारीफें कीं। फिल्म 'सुई धागा' के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वरुण ने कहा कि 'इस फिल्म में जबरदस्त ह्यूमर और संगीत है। शरत बिल्कुल अलग अंदाज से फिल्में बनाते हैं। यह फिल्म हम सभी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है जिसके लिए हमने काफी प्रैक्टिस की है लेकिन फिल्म के साथ मुझे अनुष्का जैसी एक अच्छी पार्टनर भी मिलीं और हम एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं।'

4 of 5
Sui Dhaaga
इससे पहले वरुण और अनुष्का ने यूपी के गाजियाबाद में भी फिल्म की शूटिंग की। शूटिंग के वक्त कई लोगों ने अनुष्का को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में अनुष्का बस पर चढ़ते हुए दिखाई देती हैं और जाकर लोगों के बीच बैठ जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VARUN DHAWAN - फोटो : SELF
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग से समय निकालकर 'अक्टूबर' का प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। शूजित के साथ वरुण की यह पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें