वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'अक्टूबर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ट्रेलर के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है। कई सिनेमाघरों में फिल्म का पहला शो हाउसफुल जा रहा है। खबरों की मानें तो यह फिल्म पहले दिन 7 करोड़ और पहले हफ्ते में 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
october
इस फिल्म को करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हलांकि वरुण ने अपने करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से की थी। 6 साल के करियर में वरुण ने अभी तक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। ऐसे में इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
october
ट्रेड एनालिस्ट अमूल विकास ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा - 'अक्टूबर वरुण के लिए अच्छी फिल्म साबित हो सकती है। इसमें इमोशंस पर ज्यादा फोकस किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर वरुण के रिकॉर्ड को देखते हुए फिल्म को अच्छा ओपनिंग मिलेगी।' कहा जा रहा है कि इस फिल्म को करने के लिए वरुण ने अपनी फीस तक कम कर दी थी। वरुण एक फिल्म के लिए 13 करोड़ चार्ज करते हैं।
4 of 5
october
इस फिल्म में वरुण 10 साल छोटी एक्ट्रेस बनिता सिंधू के साथ रोमांस कर रहे हैं। यह बनिता की डेब्यू फिल्म है । इससे पहले बनिता कुछ हिट ऐड फिल्मों में काम कर चुकी हैं । बनिता की 'एक अजनबी हसीना से...' ऐड फिल्म को 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं । इस ऐड को भी शुजीत सरकार ने बनाया था । इसकी शूटिंग के दौरान ही शुजीत बनिता से काफी इंप्रेस हुए थे । यही वजह थी कि उन्होंने वरुण के अपोजिट बनिता को कास्ट किया ।
इस फिल्म में वरुण डेन का किरदार निभा रहे हैं जो एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है। वहीं बनिता भी इसी होटल में काम करती हैं और वह स्यूली नाम की लड़की की भूमिका में नजर आएंगी । बता दें कि बनिता अभी 20 साल की हैं और वो वरुण से 10 साल छोटी हैं ।