फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की भतीजी ने साझा की ग्लैमरस तस्वीरें, यूजर्स कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट

Thu, 08 Apr 2021 11:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंजिनी धवन , वरुण धवन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से स्टार किड्स की बहार देखने को मिल रही है। आए दिन किसी ना किसी स्टार किड्स के लॉन्च होने की खबर भी सामने आ जाती है। एक समय ऐसा था जब सितारे अपने बच्चों के लॉन्च करने के लिए बड़े बजट की फिल्म का इंतजार करते थे। हालांकि आज के सोशल मीडिया के जमाने में ये स्टार किड्स बिना किसी घोषणा के ही दर्शकों के सामने आ जा रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
अंजिनी धवन - फोटो : Instagram
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है जिस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।अपनी तस्वीर साझा करने के साथ ही अंजिनी चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों में अंजिनी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। अंजिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें साझा की है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अंजिनी धवन - फोटो : Instagram
अब अंजिनी की इस तस्वीर पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'जींस पे जींस'। एक और ने लिखा, 'गरमी में दो जींस पहने हुए गर्मी नहीं लग रही बहन'। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो अंजिनी की तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं और उनपर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।


 

4 of 5
अंजिनी धवन - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो अंजिनी बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि धवन परिवार की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही अंजिनी ने भी इसे लेकर कोई बात नहीं की है। उन्हें आज से पहले किसी टीवी शो, फिल्म या वेब सीरीज में भी नहीं देखा गया। हालांकि अंजिनी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें वरुण धवन की तो इन दिनों वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल शादी रचाई है और इसके बाद ये कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आए थे। बहुत जल्द वरुण 'जुग जुग जियो' और 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें