फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' की शूटिंग से वक्त निकालकर यहां पहुंचे वरुण धवन, फैंस भी देखकर हुए हैरान

Tue, 12 Jun 2018 08:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के काफी व्यस्त हैं। शूटिंग में कितना भी व्यस्त होने पर भी हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं कि वरुण धवन निजी और अन्य काम के लिए हमेशा वक्त निकाल लेते हैं। ऐसा ही की कुछ वरुण धवन ने इस बार भी किया। शूटिंग के दौरान वक्त निकालकर उन्हें बहुत ही खास जगह देखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
जी हां वरुण धवन जाने-माने लेखक अमीश त्रिपाठी की बुक लॉन्चिंग में पहुंचे। यहां वरुण धवन ने लेखक अमीश त्रिपाठी की बुक 'सुहेलदेव' को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने 'सुहेलदेव' की कहानी और अमीश त्रिपाठी की लेखनी का काफी तारीफ भी की। आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण धवन के अलावा, आलिया भट्ट संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिका में होंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
इस फिल्म में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। फिल्म 'कलंक' में आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 'कलंक' के अलावा वरुण धवन जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा में बी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें