फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 38 दिन में पूरी हो गई 'अक्टूबर' की शूटिंग, इस फिल्म को बनने में लगे थे 16 दिन

Fri, 16 Mar 2018 05:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
october
वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है लेकिन बेहद अलग तरह की लव स्टोरी है और इस लव स्टोरी को शूट करने में कितने दिन लग गए यह तो आप जानना ही चाहेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
october
आपको जानकर हैरानी होगी कि शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी 'अक्टूबर' महज 38 दिनों में कंप्लीट हुई है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल मनाली में पूरा हुआ था। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है और बनीता संधू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

3 of 4
october
फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में वरुण धवन का लुक काफी पसंद किया जा रहा है और अब इंतजार है तो फिल्म के रिलीज का। बताया जा रहा है यह फिल्म छोटे बजट की है। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिल्म की कहानी को देखते हुए वरुण धवन ने इस फिल्म को साइन किया और अपनी फीस आधी कर दी। 
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन
इसी तरह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हरामखोर की शूटिंग महज 16 दिनों में पूरी कर ली गई। डायरेक्टर श्लोक शर्मा ने इसका क्रेडिट एक्टर्स और टीम को दिया। फिल्म में श्वेता त्रिपाठी फीमेल लीड रोल में थीं और पूरी फिल्म एक छोटे कस्बे में रियल लोकेशंस पर शूट की गयी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें