बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं। कम समय में वरुण की गिनती बड़े स्टार्स में होने लगी। फिल्म 'बदलापुर' में वरुण की एक्टिंग को लेकर उनकी खूब तारीफ हुई थी। हाल ही में वरुण मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद वरुण ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
विज्ञापन
2 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
वरुण धवन हाल ही में अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के एक शूटिंग शिड्यूल को निपटा कर लंदन से मुंबई लौटे। फैंस एयरपोर्ट के बाहर काफी देर से वरुण का इंतजार कर रहे थे। जैसी ही वरुण एयरपोर्ट से बाहर निकले फैंस ने उन्हें घेर लिया। कई फैंस वरुण के साथ सेल्फी लेने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
इसी बीच एक लड़की वरुण के सामने हाथों में बुके लेकर घुटनों के बल बैठ गई। उस लड़की ने सबके सामने वरुण को प्रपोज कर दिया। ये देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए। वरुण ने अपनी फीमेल फैन को उठाया और उसे Kiss कर लिया।
4 of 5
alia bhatt
हाल ही में 'कलंक' के टीजर लॉन्च आलिया-वरुण के बीच मजेदार नोकझोंक हुई थी। इस मौके पर वरुण धवन ने कहा था कि आलिया भट्ट को एटीट्यूड आ गया है। इसके बाद एक बातचीत में आलिया भट्ट ने वरुण धवन को सर कहकर पुकारा और उनके साथ फिल्म शूटिंग के एक्सपीरियंस शेयर किए।
बता दें कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है। 1940 की पृष्ठभूमि पर बनी कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी।