वरुण धवन इन दिनों अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। उनकी हालिया फिल्म 'जुड़वा 2' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली है। इसके साथ ही आनेवाला साल भी उनके ढेरों प्रोजेक्ट्स से भरा हुआ है, लेकिन उन्होंने पैसों को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
वरुण ने फिल्म इंडस्ट्री के कॉम्पटिशन पर बात करते हुए कहा कि किसी के खिलाफ जाने के बाद यहां से बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है। उनकी इस बात का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया, 'नहीं मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। मैं ऐसा पिछले दो वर्षों को देखते हुए बोल रहा हूं।'
पढ़ें: 'पद्मावती के राजा' की पत्नी के पास 1 लाख रुपए का पर्स, महारानी से कम नहीं मीरा के शौक
विज्ञापन
3 of 4
वरुण धवन
वरुण ने बताया, 'इंडस्ट्री में नया होने के नाते मैं केवल सकारात्मक पहलू को देख रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'आप जैसे आगे बढ़ते हैं चीजे साफ नजर आती हैं। मैंने देखा है यह हम एक्टरों के साथ होता रहता है। इसलिए अगर कोई कुछ कहता है तो उसका इंडस्ट्री में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।'
अपनी सफलता पर बात करते हुए वरुण ने कहा, 'मेरा घर पहले की तरह ही चलता है। हां अब मैं कुछ चीजों के लिए पैसे खर्च करने लगा हूं जैसे अपने माता पिता के लिए और नई कार के लिए, लेकिन बहुत ही जगहों पर मैं पैसे खर्च नहीं करता और अपने भाई रोहित से पैसे लेता हूं। वह मुझे हमेशा पैसे देते भी हैं।'
पढ़ें: हेट स्टोरी फिल्म की हीराइन ने ब्वॉयफ्रेड से रचाई शादी, लव स्टोरी और रोमांचक