फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की लग गई लॉटरी, 'ABCD 3' के लिए मिली मुंह मांगी रकम

Mon, 03 Dec 2018 09:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
वरुण धवन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सुई धागा ने कमाल क्या किया उनकी तो लॉटरी ही लग गई। खबर है कि वरुण अब बहुत जल्द फिल्म एबीसीडी 3 में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ इस बार कटरीना कैफ मुख्य किरदार में होंगी। इससे पहले एबीसीडी 2 में एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर लीड रोल में थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वरुण को फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए मुंह मांगी रकम मिली है...
विज्ञापन

2 of 5
varun dhawan katrina kaif
फिल्म में वरुण और कटरीना का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। डायरेक्टर रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी 3' वो पहली फिल्म है, जिसके लिए वरुण धवन और कटरीना कैफ एक साथ आए हैं। बता दें कि फिल्म को निर्माता 'एबीसीडी 3' को बहुत बड़े स्तर पर शूट करना चाहते हैं और इसे दर्शकों के लिए 4डी और आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किये जाने का प्लान है।
विज्ञापन

3 of 5
varun dhawan
खबर है कि वरुण ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम की डिमांड की थी। आपको बता दें कि वरुण ने इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मांगी जो किसी नये स्टार के लिए बहुत ज्यादा है। लेकिन बड़ी बात यह है कि फिल्म के निर्माता ने वरुण को यह फीस देने के लिए हामी भर दी है। 

4 of 5
varun dhawan
हालांकि वरुण की ज्यादातर फिल्में कमाई के मामले में एवरेज ही रही हैं लेकिन निर्माता ने वरुण को नई जनेरेशन का बैकबेल स्टार माना है। यही वजह है कि निर्माता वरुण को इतनी बड़ी रकम देने के लिए आसानी से मान गए है। वहीं, वरुण धवन अपनी जेनरेशन के सबसे मंहगे स्टार बन गए हैं और अब उनके बाद इस लिस्ट में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Remo

फिल्म में वरुण और कटरीना के बीच लव एंगल को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रेमो डिसूजा इसे एक आउट-एन-आउट डांस फिल्म बनाने की फिराक में हैं जिसके चलते वे दोनों के बीच में अभी कोई लव एंगल दिखाने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें