बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं, वहां वह अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेता ने क्यूट से बच्चे के साथ वीडियो साझा की हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण ने मास्क नहीं लगाया है। इस पर एक यूजर ने उन्हें टोका तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
दरअसल, वरुण ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा किया है, उसमें उन्होंने एक स्थानीय बच्चे को गोद में उठाया है। वहीं, उस वीडियो में वो बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। साथ वरुण ने लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश के बच्चे। इसका नाम थियागो काम्बो है। वरुण की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक यूज़र ने उन्हें मास्क ना लगाने पर टोका।
विज्ञापन
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, 'भाई, अपना मास्क तो पहन लो। वरुण धवन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, जीरो में कोविड केस जीरो हैं। इसीलिए तू जियोग्रफी में फेल हुआ था। वरुण के इस जवाब को कई अन्य यूज़र्स ने लाइक किया है।
4 of 5
वरुण धवन
बता दें कि बीते वर्ष 'जुग-जुग जियो' की चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान वरुण खुद कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन की आगामी फिल्म भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और इसके निर्माता दिनेश विजन हैं।
इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। शूटिंग के सिलसिले में वरुण और कृति पिछले हफ़्ते ही अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जाना है। शूटिंग शुरू करने से पहले फ़िल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाक़ात की थी। भेड़िया अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।