फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग के साथ वरुण धवन का ये काम देख हो जाएंगे उनके जबरा फैन,बीती रात ऐसा किया काम

Fri, 20 Jul 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने के साथ-साथ ऐसे इंसान भी हैं, जिन्हें देखकर आम लोग भी उनके फैंस हो जाएंगे। जी हां वरुण धवन ने हाल ही में ऐसा काम किया है। जिसका पता चलने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थकेगा। जहां उनके फैंन उनके दीवाने हो जाएंगे वहीं वरुण के इस कारनामे को जानकर कुछ लोग इमोशनल भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल बुधवार को वरुण धवन बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। पार्टी से निकलने के दौरान वरुण धवन की वहां मौजूद पत्रकारों ने फोटोज ली। फोटोज लेने के दौरान वरुण की नजर पत्रकारों की भीड़ में मौजूद एक महिला फोटो पत्रकार पर पड़ी। महिला पत्रकार को देखते ही वरुण ने उसे अपने पास बुला लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
वरुण के बुलाने पर महिला पत्रकार जैसे ही उनके पास पहुंची तो वरुण उसके साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगे। इस दौरान वरुण ने पत्रकारों से कहा-‘पांच फोटो क्लिक करना पड़ेगा तुम लोगों को, नहीं तो फोटो नहीं क्लिक करने दूंगा।’ फोटो क्लिक करवाने के दौरान वरुण ने महिला पत्रकार के लिए कहा, ‘ये अकेली लड़की आती है और हमेशा फोटो खींचती है। तुम लोग इसके साथ अच्छी तरह बर्ताव करो, अच्छी तरह इनको भी फोटो लेने दो। एक ही लड़की आती है हमेशा। ये इन्पीरिशन है बहुत लोगों के लिए।’
विज्ञापन

4 of 4
महिला पत्रकार के साथ वरुण धवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायल हो रहा है। वरुण के फैंस उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। बात करें वरुण धवन की फिल्म की तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। खबरों की मानें तो यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें