फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie No 1 की आलोचना पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Mon, 04 Jan 2021 10:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘कुली नं 1’ 25 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी ट्रोल किया गया। साथ ही इसमें काम करने वाले कलाकारों की भी खूब आलोचना हुई। अब इस मामले पर वरुण धवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'इस तरह की फिल्में करना मुश्किल होता है। मेरे लिए फिल्म बनाने का मतलब हैं सबको अच्छा महसूस कराना लेकिन लोग आपकी फिल्म पर जो रिएक्शन देते हैं वो सबसे जरूरी है। जिंदगी से भी कई चीजें बड़ी होती हैं। उन चीजों के प्रति आपके अंदर सहनशीलता होनी जरूरी होती है। मैं एंजॉय करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
IMDb रेटिंग है खराब
शुरुआत में कुली नंबर की IMDb रेटिंग 1.4 तक हो गई थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसमें सुधार आया है। अब इस फिल्म की रेटिंग 3.7 हो गई है जो कम से कम पहले से तो बेहतर है। 

4 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म की रीमेक है। जाहिर सी बात है कि दोनों फिल्मों की दर्शक तुलना कर रहे हैं। और उस मुकाबले में ये फिल्म काफी पिछड़ गई है। इस वजह फिल्म को लेकर कई लोग नाराजगी भी जता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि आखिर इसे बनाने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि डेविड धवन और वरुण धवन ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है। 'कुली नं 1' में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी, शिखा तलसानिया, साहिल वैद जैसे स्टार्स अहम किरदारों में हैं।

एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई 20 साल की अभिनेत्री, एक ड्रग पैडलर भी गिरफ्तार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें