फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: आलीशान जिंदगी जीने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वरुण, जानिए एक फिल्म के लेते हैं कितने करोड़

Sun, 24 Apr 2022 07:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
वरुण धवन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टरों में से एक हैं। वह अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। करण जौहर की 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण ने 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद वरुण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपने करियर में लगभग 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के घर हुआ था। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर के साथ ही उनकी नेटवर्थ के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल हो रही कमाई में वृद्धि
वरुण धवन के पास 411 करोड़ की संपत्ति है और सालाना वह 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। वरुण की इनकम में हर साल 5 से 6 प्रतिशत वृद्धि हो रही है। उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से होती है। वहीं, इसके अलावा वह कई टीवी विज्ञापन और कई ब्रांड के प्रमोशन से भी बढ़िया कमाई कर लेते हैं। वरुण एक फिल्म साइन करने के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके साथ ही वह विज्ञापनों के माध्यम से 10 लाख रुपये की हर महीने कमाई करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : social media
जुहू में खरीदा घर
वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा से जनवरी 2020 में शादी की थी और अब दोनों जुहू में 30 करोड़ की लागत से खरीदे गए 4 बीएचके अर्पाटमेंट में रहते हैं। शादी से पहले वह जुहू में ही अपने माता-पिता के साथ रहा करते थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन
कारों से है प्यार
वरुण को कारों से बहुत प्यार है और उनके पास लग्जरी कारों का बहुत बढ़िया कलेक्शन भी है। उनके पास 88 लाख की मर्सिडीज बेंज 350D, मर्सिडीज बेंज E220D और 85 लाख की ऑडी Q7 है। वहीं, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट भी है, जिसकी कीमत 3.7 लाख रुपये हैं। वरुण ने अपने 10 साल के करियर ने बहुत सी उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं, वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कृति सेनन के साथ 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं और 'जुग जुग जियो' में वह कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें