डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली नंबर 1' अब थिएटरों में रिलीज नहीं हो पाएगी। सूत्र बताते हैं कि उनके बेटे वरुण धवन और पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को इसके निर्माता वाशू भगनानी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेच दिया है। कोई निर्माता अपनी फिल्म थिएटर में दिखाए या ओटीटी पर रिलीज करे, इसमें उसके अलावा किसी दूसरे की मर्जी तो नहीं चलती लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके हिसाब से वाशू ने ये सौदा मजबूरी में किया है। कभी प्रोड्यूसर नंबर वन कहलाने वाले वाशू ने ऐसा क्यों किया, आइए विस्तार से आपको समझाते हैं।