फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वरुण धवन- नोरा फतेही ने दिखाए एब्स, यूजर बोली- श्रद्धा कहां है ?

Thu, 27 Jun 2019 03:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जो न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि साथ ही अपने डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। इसके साथ ही वरुण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। ऐसे में वरुण ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन के पोस्ट पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म डांस पर आधारित है। ऐसे में वरुण फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म के शूटिंग सेट से ही वरुण ने एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें वरुण के साथ नोरा फतेही और कुछ लोग नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Varun Dhawan - फोटो : instagram
फोटो में वरुण धवन शर्टलैस हैं और एब्स दिखा रहे है। वहीं नोरा फतेही के एब्स भी साफ देखे जा सकते हैं। इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस वरुण और नोरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स श्रद्धा कपूर की गैरमौजूदगी के बारे में भी सवाल कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने फोटो की तारीफ करने के साथ ही पूछ लिया की श्रद्धा कहां है ?

4 of 6
varun dhawan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पहले  कटरीना कैफ को मौका  मिला था। लेकिन अपनी दूसरी फिल्मों के बिजी शेड्यूल के चलते वो इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं। ऐसे में यह फिल्म श्रद्धा कपूर को मिल गई।
विज्ञापन

5 of 6
varun dhawan
वर्कफ्रंट के अलावा वरुण हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थे। कहा जा रहा था कि उनकी शादी के चलते ही उनकी अपकमिंग डांस फिल्म लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varun dhawan
गौरतलब है कि वरुण धवन  ने बॉलीवुड में डेब्यू  करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया था। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और  सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड में थे। इसके बाद वरुण धवन ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया,बद्रीनाथ की दुल्हनिया और बदलापुर जैसी हिट फिल्में भी दी। हालांकि हाल ही में आई करण करण जौहर की फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें