फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan Wedding: वरुण धवन की शादी में बराती बने ये सितारे, देखें INSIDE तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 12:51 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के द मेंशन हाउस में बीते रविवार को धूमधाम से हुई। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में कपल ने ये सुनिश्चित किया कि कोई भी तस्वीर लीक ना हो। ऐसे में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जो विवाह स्थल से ली गई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं वरुण की शादी की इनसाइड तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani
एक वीडियो में नताशा दुल्हन की ड्रेस में तैयार हो रही हैं। वह कैमरे की ओर देखती हैं और मुस्कुरा देती हैं। नताशा मेकअप के लिए कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लहंगा पहना है। तभी एक महिला उनके सिर पर दुपट्टा लगाती हैं। सफेद रंग की दुल्हन की ड्रेस में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : instagram/kunalkohli
वरुण की शादी में निर्देशक कुणाल कोहली भी पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उनके साथ करण जौहर और मनीष मल्होत्रा हैं। वरुण की बैचलर पार्टी से लेकर उनकी शादी तक में कुणाल और मनीष स्पॉट हुए हालांकि करण शादी के दिन ही वहां पहुंचे।

4 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : varun dhawan fan page
वरुण और नताशा अपनी टीम और सिक्योरिटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : varun dhawan fan page
एक अन्य तस्वीर में नताशा और वरुण परिवार के सदस्यों के साथ हैं। तस्वीर में वरुण के चाचा अनिल धवन पीछे खड़े हैं। वरुण की शादी को लेकर अनिल धवन बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

6 of 9
करण जौहर, वरुण धवन - फोटो : instagram/karanjohar
शादी में करण जौहर, कुणाल कोहली, शशांक खेतान और मनीष मल्होत्रा बराती के रूप में पहुंचे थे। करियर के शुरुआती दिनों से वरुण का करण जौहर से खास रिश्ता रहा है। वहीं मनीष मल्होत्रा उनके रिश्तेदार लगते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : varun dhawan fan page
एक अन्य वीडियो में वरुण अपने एक करीबी के साथ डांस करते देखे गए। इस दौरान वह शादी वाले गेटअप में ही हैं। शादी की इनसाइड तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने मेहमानों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

8 of 9
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani
पहले ऐसी खबरें थीं कि वरुण धवन और नताशा दलाल रविवार को 12.30 बजे फेरे लेंगे लेकिन शनिवार को देर रात हुई बैचलर पार्टी और संगीत सेरेमनी की वजह से सबकुछ लेट होता चला गया। वरुण की शादी की रस्में रात करीब 10.30 बजे तक चलीं जिसके बाद 11 बजे वो मीडिया से रूबरू हुए।
विज्ञापन

9 of 9
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani
पैपराजी के सामने जब वरुण तस्वीरें खिंचवाने आए तो उन्होंने वहां सभी से खाने के लिए पूछा। इसके अलावा उन्होंने मोतीचूर के लड्डू भी बंटवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें