फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan Wedding: परिवार के साथ वेन्यू पर पहुंचे वरुण धवन और नताशा दलाल, वायरल हुईं रिजॉर्ट की तस्वीरें

Sat, 23 Jan 2021 12:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी - फोटो : instagram/themansionhouse.alibaug, manav.manglani
वरुण धवन एक दिन बाद यानी 24 जनवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। साल 2020 में उनकी शादी की चर्चाएं थीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब यह कपल सात फेरे लेने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी - फोटो : instagram/varundvn
शादी मुंबई के अलीबाग स्थित एक रिजॉर्ट में होगी। जिसमें 200 लोग ही शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें आई हैं जिनमें वरुण के माता पिता डेविड धवन और करुणा धवन को घर से निकलते हुए देखा गया। वहीं वरुण के भाई रोहित धवन को उनकी पत्नी जान्हवी धवन और बेटी के साथ देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी - फोटो : वीरल भयानी, इंस्टाग्राम
दूसरी तरफ नताशा दलाल को भी उनके माता पिता के साथ घर से निकलकर विवाह स्थल पर जाते हुए स्पॉट किया गया। वरुण और नताशा अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में फेरे लेंगे जो कि मुंबई से स्पीडबोट से 20 मिनट की दूरी पर है।

4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक वरुण जहां शादी करने वाले हैं वह 25 बेडरूम का एक शानदार विला है। यहां एक दिन का किराया साढ़े चार लाख रुपये हैं। शादी की रस्में तीन दिन तक चलने वाली हैं। विवाह स्थल पर एक बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया है। साथ ही आस-पास काफी हरियाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल कि शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण और नताशा स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। लंबे समय से वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण धवन ने 2018 में पहली बार करण जौहर के शो में नताशा को डेट करने की खबरों को स्वीकार किया था। बता दें कि नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

देशभक्ति की भावना से भर देती हैं ये पांच वेब सीरीज, नहीं देखी तो इस गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें