बीती रात वरुण धवन और नताशा दलाल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से दोनों के शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं। कहा ये जा रहा था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल वरुण या नताशा किसी भी तरफ से भी शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है।