फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए शहर-शहर घूमेंगे अनुष्का और वरुण, दर्शकों को भी देंगे ज्ञान

Wed, 25 Jul 2018 06:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' हर दिन कई कारणों से चर्चा में हैं। फिल्म में यह दोनों स्टार दर्जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके लुक का भी खुलासा हो गया है। अगले महीने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। अब खबर आई है कि अनुष्का और वरुण धवन इस फिल्म का बड़े की अनोखे तरीके से प्रमोशन करने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बीते दिनों 'सुई धागा' की टीम ने खुलासा किया था कि अनुष्का और वरुण ने फिल्म के प्रोमोशन दिनों को 20 दिन से बढ़ाकर 40 दिन कर दिया है। अब खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
चूंकि फिल्म 'सुई धागा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित है। इस फिल्म मेें कौशल विकास से जुड़ी चीजों को भी दिखाया जाएगा। इसलिए अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए वह अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित करीब 10 शहरों में हर दिन घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे साथ ही शिल्प कौशल और भी अन्य जरूरत से जुड़ी चीजों के बारें में लोगों को जागरूक भी करेंगे। 

4 of 6
बताया जा रहा है कि पहले 'सुई धागा' का प्रोमोशन 20 दिन करने का विचार बनाया गया था। लेकिन इस बढ़ाकर 40 दिन किया गया है। इसके पीछे अनुष्का और वरुण का मकसद आज के नए युवाओं को शिल्प और कौशल विकास के द्वारा आत्मनिर्भरता बनाना है। खास बात यह है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर भी नजर आने वाली है। 
विज्ञापन

5 of 6
बात करें 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' की कहानी की तो इस फिल्म में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं, जबकि अनुष्का यानि 'ममता' वरुण की सहयोगी टेलर बनी हुई हैं जो वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें