फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए वरुण धवन को नहीं मिली पूरी फीस, सामने आई असली वजह

Sat, 24 Feb 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
varun dhawan
जिस निर्देशक की फिल्म से वरुण धवन ने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई, उसी डायरेक्टर ने अपनी अगली फिल्म में वरुण धवन को उनकी पूरी फीस नहीं दी। खबर है कि फिल्म मेकर शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' के लिए वरुण धवन को फीस की 50 फीसदी रकम ही मिली है।
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोमांटिक ड्रामा 'अक्टूबर' में काम करने के लिए वरुण धवन को अपनी फीस कम करनी पड़ी क्योंकि शूजित सरकार की यह फिल्म कम बजट की है और वह नहीं चाहते थे कि उनकी भारी-भरकम फीस की वजह से फिल्म निर्माण पर असर पड़े।
 
विज्ञापन

3 of 4
d
गौरतलब है कि जब शूजित सरकार ने फिल्म 'अक्टूबर' की स्क्रिप्ट के साथ वरुण धवन को अप्रोच किया था, तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि यह एक छोटी बजट वाली फिल्म होगी। हालांकि, वरुण धवन को स्क्रिप्ट इतनी पसंद आ गई कि वह किसी भी सूरत में इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस आधी कर दी। 
विज्ञापन

4 of 4
varun dhawan
गौरतलब है कि फिल्म 'जुड़वा 2' की सफलता के बाद वरुण धवन ने अपनी फीस बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दी है। मगर, शूजित सरकार की फिल्म 'अक्टूबर' के निर्माण का पूरा बजट 20 करोड़ रुपये है। इस फिल्म से एक्ट्रेस बनीता संधू बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें