फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख को पीछे छोड़ वरुण ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड किए धुआं, जानें 'जुड़वा 2' का कलेक्शन

Tue, 03 Oct 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
judwaa 2
वरुण धवन, जैकलीन और तापसी की फिल्म 'जुड़वा 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दशहरा के एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान और शाहरुख के रिकॉर्ड धुआं करते हुए जबरदस्त कमाई की है। आप भी देखें आंकड़े...
विज्ञापन

2 of 6
judwaa 2
लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस ने इस फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स दिया है, ये बयां कर रहे है बॉक्स ऑफिस के आंकड़े। महज तीन दिनों में इस फिल्म ने 77.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।  
  #Judwaa2 crosses ₹ 75 cr mark... Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr, Mon 18 cr. Total: ₹ 77.25 cr. India biz. OUTSTANDING! — taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2017




 
विज्ञापन

3 of 6
judwaa 2
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 16.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी वही ये आंकड़ा दूसरे दिन यानि शनिवार को बढ़कर 20.55 करोड़ रुपए हो गया। तीसरे दिन फिल्म ने 22.60 करोड़ की कमाई की जो सबसे ज्यादा था। वही सोमवार को यानि चौथे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ ये फिल्म वरुण, जैकलीन और तापसी की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

पढ़ें- ऋतिक पर बरसीं रंगोली, कहा- 'अंकल आप मेरी बहन का पीछा कर रहे थे, उसे आपकी जरूरत नहीं'


 

4 of 6
judwaa 2
आपको बता दें कि इस फिल्म ने टॉप 5 ऑपनर में अपनी जगह बना ली है। पहले दिन की जबरदस्त कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में 'बाहुबली' (41 करोड़ रु), सलमान खान की 'ट्यूब्लाइट' (21.15 करोड़ रु), शाहरुख खान की 'रईस' (20.55 करोड़ रु), वरुण धवन की 'जुड़वा 2' (15.55 करोड़ रु) और फिर शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' (15.25 करोड़ रु) शुमार हैं।

पढ़ें- लाखों का नाइट सूट पहनने वाली कंगना ने खरीदा इतना महंगा बंगला, कीमत जान कहेंगे OMG



 
विज्ञापन

5 of 6
JUDWAA 2
फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। इसमें वरुण धवन के साथ जैकलीन और तापसी पन्नू नजर आई हैं। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर इससे भी बढ़िया प्रदर्शन करेगी। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए भी जहबरदस्त कमाई की है।

पढ़ें- एक फिल्म के 8 करोड़ लेते हैं रणवीर सिंह, दो महीने से ड्राइवर को नहीं दी मामूली सी सैलरी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Judwaa 2
फिल्म की सफलता के बाद वरुण धवन का करियर अब और भी ज्यादा रफ्तार पकड़ सकता है। आपको बता दें कि ये फिल्म पहले आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान खान की कैमियो रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें