फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanvaas: 'वनवास' को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, निर्देशक बोले- '20-22 साल में ऐसी फिल्म आती है जो फैंस को..'

Mon, 23 Dec 2024 09:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'वनवास' फिल्म की सफलता को लेकर अनिल शर्मा ने कुछ बातें कही हैं। इसके साथ ही उन्होंने नाना पटेकर और फिल्म की कहानी पर भी अपनी राय साझा की है। 
विज्ञापन
1 of 6
नाना पाटेकर-अनिल शर्मा फिल्म 'वनवास' के प्रीमियर पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वनवास' फिल्म को रिलीज के बाद फैंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर अनिल शर्मा ने कुछ बातें की हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, नाना पाटेकर और दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 6
वनवास मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोगों को पसंद आई 'वनवास' की कहानी
अनिल शर्मा ने कहा कि लोग बहुत सारे कमेंट्स कर रहे हैं। वे भाव विभोर हो गए हैं। दर्शक फिल्म को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। पब्लिक को पता लगा कि मैं हूं, पब्लिक से इस दौरान एक लड़का मेरे पास आया और आकर रोने लगा। ये फिल्म लोगों के मन को गुदगुदा रही है। 20-22 साल में ऐसी फिल्म आती है। बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
वनवास मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिल रही है तारीफ
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, फिल्म को लेकर मुझे इतने मैसेज आ रहे हैं, इतने फोन आ रहे हैं कि क्या कहूं, मैं लोगों के प्यार का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म से आप एक्शन की आशा करते हैं लेकिन ये एक्शन फिल्म नहीं है पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए आप परिवार के साथ आइए।

4 of 6
वनवास मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन चीजों से मिली काम करने की प्रेरणा
अनिल शर्मा ने कहा कि खबरें आती हैं कि एक लड़के ने अपनी बूढ़ी मां को बाथरूम बंद कर दिया और भूखा मार दिया। लोग ऐसा करते हैं ऐसे ही हमने घटना सुनी कि एक आदमी अमेरिका से आया अपनी पत्नी के साथ। मां के साथ एयरपोर्ट गया और कभी वापस नहीं आया। ये चीजें हमारे समाज से जुड़ी है। हमें समाज के लिए ये बनाना था। उन्होंने कहा कि हमने सोचा कि एक ऐसी फिल्म बनाएं कि जिससे लोगों को सुख मिले। उन्होंने कहा कि इन चीजों ने हमें प्रेरणा दी। हम चाहते हैं कि लोग अपने घर और माता-पिता की अहमियत सीखें।
विज्ञापन

5 of 6
वनवास - फोटो : एक्स @nanagpatekar
बागवान में असिस्टेंट डायरेक्टर थे अनिल शर्मा
अनिल शर्मा ने कहा कि लोग बागवान फिल्म की तारीफ करते हैं। मुझे भी अच्छा लगता है। अनिल शर्मा ने कहा कि बागवान फिल्म में बीआर चोपड़ा के साथ उन्होंने असिस्ट किया। उन्हीं से मैंने सीखा अगर में इससे जुड़ा कुछ भी कर सकूं तो मुझे गर्व  होगा। अवतार भी ऐसी ही कहानी है। एक निर्देशक के तौर पर हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, उसे ही हमने निभाया है। हम चाहते हैं कि लोगों के दिलों में जो 'वनवास' है इसे भी दूर करने की प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वनवास फिल्म का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @zeestudiosofficial
नाना पाटेकर की तारीफ में कही ये बात
अनिल शर्मा ने नाना पाटेकर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें वनवास की कहानी सुनाई और वे मान गए। वे बहुत मेहनत करते हैं, सबको ब्रेक में खाना भी खिलाते हैं। बहुत अच्छे व्यक्तित्व हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें