फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भीम विवाद: वन्नियार समुदाय ने भेजा 'जय भीम' की टीम को नोटिस, माफी और पांच करोड़ रुपये की मांग

Tue, 16 Nov 2021 12:50 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
जय भीम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वन्नियार संगम के प्रदेश अध्यक्ष ने अभिनेता पुथा अरुलमोझी ने सूर्या, ज्योतिका, अमेजन प्राइम वीडियो और फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक टीजे ग्नानवेल को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि फिल्म के निर्माता समुदाय से माफी मांगे और उन सभी दृश्यों को हटाएं जिन्हें उन्होंने मानहानिकारक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने और एक हफ्ते के भीतर मुआवजे के रूप में पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। 

सूर्या की जय भीम 2 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म में इरुलर समुदाय जनजाति के बारे में दिखाया गया है कि कैसे हिरासत में उन्हें यातनाएं दी जाती थीं। फिल्म में हिंदी भाषी लोगों को एक ऐसे सीन से परेशानी हुई जिसमें प्रकाश राज को हिंदी में बोलने के लिए एक आदमी को थप्पड़ मारते दिखाया गया है। भेजे गए नोटिस में एक दृश्य का उल्लेख किया गया है जिसमें जहां अग्नि कुंडम एक कैलेंडर पर दिखाई देता है। दरअसल, अग्नि कुंडम वन्नियारों का प्रतीक है। भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि निर्मताओं ने जानबूझकर कैलेंडर रखा था। साथ ही राजकन्नू को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मी के चरित्र को जानबूझकर वन्नियार जाति से संबंधित दिखाया गया है।

सूर्या का बयान
सूर्या ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म और उनका किसी भी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। जिसके बाद सूर्या के फैंस ने जय भीम की टीम का सपोर्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और ट्विटर पर #WeStandWithSuriya ट्रेंड करने लगा।



पांच करोड़ रुपये का मुआवजा
वन्नियार संगम की ओर से भेटे गए नोटिस में फिल्म से दृश्य हटाने के साथ साथ मांफी मांगने और सात दिन के अंदर पांच करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें