फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन प्रेम कहानियों का अंत था बेहद बुरा, सालों बाद भी ये जोड़ियां आपस में नहीं करतीं बात

Fri, 07 Feb 2020 04:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
valentines day - फोटो : social media
आज रोज डे है और कुछ दिन बाद यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाएगा । इससे पहले हम आपको बॉलीवुड की कुछ अधूरी प्रेम कहानियों के बारे में बताते हैं । इन प्रेम कहानियों के बारे में लोग आज भी बात करते हैं लेकिन अफसोस इन जोड़ियों का रिश्ता बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ । इनमें से एक कपल को छोड़ दिया जाए तो बाकी कोई भी जोड़ी आपस में बात नहीं करते हैं । आइए जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 7
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन-रेखा
इस लिस्ट में पहला नाम आता है अमिताभ बच्चन और रेखा का। दोनों की लवस्टोरी के किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त दोनों के बीच नजदीकियां आई थीं। साल 1981 में यश चोपड़ा ने अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर फिल्म 'सिलसिला' बनाई थी। इस फिल्म में बिग बी की पत्नी जया ने भी अहम रोल प्ले किया था। इस फिल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे। तब से अब तक ये स्टार्स न ही कभी ऑनस्क्रीन और न ही ऑफस्क्रीन एक-दूसरे के सामने आए।  
विज्ञापन

3 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक वक्त था जब खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्यार परवान पर था। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि अक्षय और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता थम सा गया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।

4 of 7
Aishwarya Rai, salman khan
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
90 के दशक में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय के साथ परवान चढ़ा था। लेकिन ये इश्क भी पूरा न हो सका। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों के शूट्स तक में पहुंच जाया करते थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के दो बड़े परिवार, यानी कपूर और बच्चन रिश्ते में बंधने जा रहे थे। पूरी इंडस्ट्री अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली शादी को लेकर खुश थे। लेकिन तभी अचानक खबरें सामने आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खटास आ गई है और रिश्ता टूट गया है। हालांकि कभी भी इसकी वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि हाल फिलहाल में रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है। हालांकि अब रणबीर और दीपिका के बीच अच्छी दोस्ती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kareena
करीना कपूर और शाहिद कपूर
2004 में पहली बार शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म फिदा में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की जोड़ी को हर कोई पसंद करने लगा था। यहां तक कि दोनों को एक साथ कई फिल्में भी मिलने लगीं। लेकिन कहा जाता है कि 2007 में फिल्म जब वी मेट के शूट के दौरान दोनों के बीच खटास आने लगी और धीरे धीरे ये लव स्टोरी भी खत्म हो गई। हालांकि इसकी सही वजह कभी सामने नहीं आई। गौरतलब है कि करीना ने जहां सैफ अली खान से शादी की तो वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत संग फेरे लिए ।
 

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू, 'माता की चौकी' में ऐसे आईं नजर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें