वैलेंटाइन वीक (हफ्ता) चल रहा है और ये कुछ दिन प्यार करने वालों के लिए काफी खास होते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने की कोशिश करता है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बधे हैं, जिसमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे सितारे हैं। आने वाला वैलेंटाइन डे इन कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला वैलेंटाइन डे होगा, जो वह साथ मनाएंगे। तो आइए आपको ऐसे ही कपल्स की लिस्ट दिखाते हैं, जिनके लिए आने वाला 14 फरवरी का दिन काफी खास होने वाला है।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद विक्की और कटरीना का ये पहला वैलेंटाइन डे है, जिसे वह मनाएंगे। हालांकि, शादी के बाद से ही कटरीना और विक्की हर त्योहार को साथ मनाने की कोशिश करते हैं।