फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Spl: इन खूबसूरत नगमों से करें अपने प्यार का इजहार, महबूब हो जाएगा खुश

Thu, 13 Feb 2020 05:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Valentines Day 2019 - फोटो : file photo
कुछ लोगों के लिए फरवरी प्यार के महीने की तरह होती है। इस महीने के दूसरे हफ्ते को वैलेंटाइन वीक भी कहा जाता है। 14 तारीख को वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन पर कुछ लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार को बयां करने के सभी के अपने तरीके होते हैं। कोई फूल देकर तो कोई अपनी भावनाएं बताकर प्यार का इजहार करता है। वहीं कुछ अपने पार्टनर को गाना गाकर प्यार को जताते हैं। वैलेंटाइन डे के इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के उन खूबसूरत नगमों से रूबरू करवाएं जिन्हें आप अपने पार्टनर को सुनकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। 
     
विज्ञापन

गाना- ना जाने में दिल को क्या हो गया
ये गाना बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है। इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल पर फिल्माया गया है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म साल 1995 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- तुम जो आए जिंदगी में
ये गाना फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई का है। इस खूबसूरत गाने को मशहूर गायक राहत फतेह अली खान और तुलसी कुमार ने गाया है। इस गाने को अभिनेता अजय देवगन, कंगना रनौत, इमारन हाशमी और प्राची देसाई पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2010 में आई थी। 

गाना- दिल दियां गल्लां
ये खूबसूरत नगमा सलमान खान और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। इस गाने को पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया है। ये गाना फिल्म टाइगर जिंदा है का है। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- तुम हो पास मेरे
ये गाना फिल्म रॉकस्टार का है। इस गाने को मोहित चौहान ने बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया है। तुम हो पास मेरे गाने को अभिनेता रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2011 आई थी। 
विज्ञापन

गाना- ओ मेरे दिल के चैन
इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म मेरे जीवन साथी है। इस गाने को अभिनेता राजेेश खन्ना और अभिनेत्री तनुजा पर फिल्माया गया है। फिल्म मेरे जीवन साथी साल 1972 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम
इस गानो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1991 में आई फिल्म साजन का है। इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 
विज्ञापन

गाना- बोल दो ना जरा
ये खूबसूरत नगमा फिल्म अजहर का है। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस गाने को अरमान मलिक ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने को अभिनेता इमरान हाशीम और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें