Sushmita Sen, rohman shawl
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने वैलेंटाइन डे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने रोहमन शॉल सहित दोनों बेटियों के साथ देर रात केक काटकर वैलेंटाइन डे मनाया। तस्वीरों में सुष्मिता सेन रोहमन के साथ रोमांटिक अंदाज में भी नजर आईं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इस दौरान सुष्मिता सेन ने अपने घर को खूबसूरत लाइटों सेे भी सजाकर रखा हुआ था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन के जरिए अपने फैंस, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और दोनों बेटियों को वैलेंटाइन डे की बधाई दी।