फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या से राजकुमार तक, इन 6 स्टार्स ने ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे, करण ने लिखा-'मैं प्यार की तलाश में'

Thu, 14 Feb 2019 05:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood Valentines Day - फोटो : amar ujala
वैलेंटाइन डे हो और हमारे बॉलीवुड स्टार्स इसे खास न बनाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड सेलेब्स पर वैलेंटाइन का फीवर जोरों-शोरों से है। प्यार का इजहार करने के मामले में हमारे बॉलीवुड स्टार्स कभी पीछे नहीं रहते। ऐसे में वैलेंटाइन डे के इस मौके पर स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 8
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का......ऐश ने वैलेंटाइन के मौकर पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश ने ये मैसेज भी दिया है कि वैलेंटाइन सिर्फ प्रेमी जोड़े के लिए नहीं बल्कि फैमिली से प्यार दिखाने का भी दिन है। 
विज्ञापन

3 of 8
Sonam Kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीर शेयर की है। सोनम ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है--Happy Valentine’s Day my love...मैं तुम्हें मिल कर रही हूं। जल्द मिलेंगे। 

4 of 8
Shilpa Shetty Kundra - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी पति राज कुंद्रा के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है- मेरा वैलेंटाइन....i miss you...हमारा ये एख दूसरे के साथ पहले वैलेंटाइन है जो हम साथ नहीं मना पा रहे। तुम्हारे साथ हर दिन इसे मनाने के लिए इंतजार कर रही हूं। 
विज्ञापन

5 of 8
karan johar - फोटो : file photo
वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर सबसे मजेदार मजेदार पोस्ट को करण जौहर ने ही शेयर किया। करण ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं पिछले 46 सालों से प्यार की तलाश में हूं। अब यह प्यार के लिए वापसी का समय है। उसे मुझे ढूंढना होगा।#HappyValentinesDay


 
विज्ञापन

6 of 8
Raj Kummar Rao - फोटो : instagram
वहीं राजकुमार की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने भी अपनी और राजकुमार की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा पिछले काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब इस लिस्ट में नाम आता है बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का। 
विज्ञापन

7 of 8
KARTIK AARYAN - फोटो : instagram
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्केलेंटन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मेरी और मेरी डेट की तरफ से हैपी वैलेंटाइन डे। सोनू, गोगो और रज्जो प्ले करने के बाद मेरे साथ डेट पर और कौन जाएगा। वहीं इन दिनों कार्तिक और अन्नया पांडे के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सुर्खियों में है। 
विज्ञापन

8 of 8
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस लिस्ट में आखिरी नाम आता है सिंगर नेहा कक्कड़ का। नेहा और हिमांश कोहली का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। वहीं ब्रेकअप के बाद नेहा सिंगल है लेकिन नेहा के चाहने वाले दुनिया में कम नहीं है। ऐसे ही एक फैन का वीडियो नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उनका फैन उन्हें वैलेंटाइन विश कर रहा है। साथ ही नेहा की तारीफ भी कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें