धनुष और मृणाल ठाकुर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मृणाल ठाकुर के रांझणा बनने लगे धनुष
हाल ही में मृणाल ठाकुर और साउथ एक्टर धनुष की शादी को लेकर खबरें उड़ी थीं। इन बातों पर दोनों ने चुप्पी साधी है। धनुष, मृणाल ठाकुर के रांझणा बन गए है, इस बात की शुरुआत फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग पर हुई। दरअसल, धनुष फिल्म स्क्रीनिंग पर मृणाल को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वह कई बार एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को इनके इश्क का इल्म होने लगा है। ये दो दीवाने कब अपना रिश्ता स्वीकार करते हैं इसके लिए फैंस को इंतजार करना होगा।
प्यार की नई कहानी लिख रहे ये जोड़े चाहे दुनिया के सामने अपना रिश्ता कुबूल ना करें लेकिन इनके इश्क के चर्चे हर जगह होने ही लगे हैं।