फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड रोमांटिक गानों के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे, 'तेरा इश्क है...' से लेकर कई गाने शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Sat, 14 Feb 2026 07:28 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Special Romantic Songs: वैलेंटाइन डे को और भी खास बनाने के लिए कुछ बेहद रोमांटिक बॉलीवुड गाने हैं। इन गानों की मधुर धुन और प्यार भरे बोल आपके पार्टनर के साथ स्पेशल मोमेंट्स को यादगार बना देंगे। आप इन गानों के साथ वैलेंटाइन डे मनाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
रोमांटिक गाने - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कुछ गाने प्यार, रोमांस और इमोशंस से भरे हुए हैं। वैलेंटाइन डे पर इन्हें प्लेलिस्ट में डालकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, कैंडल लाइट डिनर करें या बस साथ बैठकर सुनें। इन गानों के साथ आपका वैलेंटाइन डे बहुत स्पेशल और यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'भेड़िया' - फोटो : सोशल मीडिया
'अपना बना ले पिया'
फिल्म 'भेड़िया' का रोमांटिक सॉन्ग 'अपना बना ले पिया' हर किसी को पसंद होगा। इसमें प्यार का इजहार बहुत खूबसूरती से किया गया है। 'अपना बना ले पिया' मुख्य रूप से प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया है। इस रोमांटिक गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह गाना वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव' - फोटो : X
'केसरिया तेरा इश्क है पिया'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव' का सुपरहिट गाना है 'केसरिया'। अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना बहुत पॉपुलर हुआ। बोल हैं- 'केसरिया तेरा इश्क है पिया, रंग जाऊं जो मैं हाथ लगाऊं...'। ये गाना प्यार की गहराई और दीवानगी को बखूबी दिखाता है। वैलेंटाइन डे पर ये सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है। इस रोमांटिक गाने को प्रीतम ने संगीत दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

4 of 6
फिल्म 'कबीर सिंह' - फोटो : सोशल मीडिया
'तुझे कितना चाहने लगे हम'
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'तुझे कितना चाहने लगे हम...' दिल को छू लेता है। मिथुन की आवाज और भावुक बोल इसे बहुत इमोशनल बनाते हैं। 'तुझे कितना चाहने लगे हम' को प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। इस भावपूर्ण गीत को मिथुन ने न केवल संगीत दिया है, बल्कि इसके बोल भी लिखे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'जब वी मेट' - फोटो : सोशल मीडिया
'तुमसे ही दिन होता है'
फिल्म 'जब वी मेट' का सबसे रोमांटिक गाना है- 'तुमसे ही दिन होता है, तुमसे ही शाम ढलती है'। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म का यह गाना प्रेमियों को आज भी सुनना पसंद है। 'तुमसे ही दिन' गाने को गायक मोहित चौहान ने गाया गया है। इस रोमांटिक गाने के संगीतकार प्रीतम हैं और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को शाहिद कपूर और करीना कपूर पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' - फोटो : सोशल मीडिया
पहला नशा पहला खुमार
आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का सदाबहार गाना है- 'पहला नशा पहला खुमार, नया प्यार है नया इंतजार...'। इस गाने को प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और गायिका साधना सरगम ने गाया है। इस सदाबहार रोमांटिक गाने को जतिन-ललित ने संगीत दिया है और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें