बॉलीवुड की दुनिया में कई जोड़ियों ने हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में ऑफ स्क्रीन देवर-भाभी और जीजा साली की शानदार जोड़ियां भी नजर आ चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हीं ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों के बारे में।
बॉलीवुड में सुपरहिट जोड़ियों की बात तो होती ही रहती है। इसमें खास बात है उन जोड़ियों की जो रिश्ते में जीजा-साली या देवर भाभी लगते हैं। वैलेंटाइन डे पर हम आज उन्हीं अभिनेताओं की बात करेंगे, जिनकी जोड़ी उनकी साली के साथ बनी है या उनकी भाभी के साथ।
विज्ञापन
2 of 7
अशोक कुमार- मधुबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला-अशोक
अभिनेत्री मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की थी। किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार और मधुबाला ने बॉलीवुड को साथ में कमाल की फिल्में दी थीं। दोनों को साथ में फिल्म 'महल' में देखा गया था। मधुबाला रिश्ते में अशोक कुमार की भाभी लगती थीं। इसके बाद दोनों हावड़ा ब्रिज फिल्म में नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 7
सैफ अली खान- करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान- करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में देखा गया। 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। रिश्ते में करिश्मा सैफ की साली लगती हैं।
4 of 7
रणधीर कपूर- नीतू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू सिंह-रणधीर कपूर
नीतू सिंह भी अपने पति ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। देवर भाभी की ये जोड़ी पहली बार 'रिक्शावाला' फिल्म में नजर आई थी। दोनों ने साथ में पांच फिल्में की थीं। हालांकि, नीतू कपूर की हिट जोड़ी ऋषि कपूर के साथ ही मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
राजेश खन्ना-सिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना- सिंपल कपाड़िया
अभिनेता राजेश खन्ना और सिंपल कपाड़िया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखा जा चुका है। इन दोनों अभिनेताओं को फिल्म 'अनुरोध' में साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ये जोड़ी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन
6 of 7
अनिल कपूर- श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी- अनिल कपूर
अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर साथ देखा गया। दोनों ने करीब 14 फिल्मों में साथ में काम किया। देवर भाभी की इस जोड़ी को बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। श्रीदेवी अनिल कपूर के साथ फिल्म 'जुदाई' और 'मिस्टर इंडिया' में दिखाई दी थीं।
अजय देवगन- रानी
रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहनें हैं, ये तो सभी जानते हैं। रानी मुखर्जी पहले अजय देवगन के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। जीजा-साली की इस जोड़ी को फिल्म 'चोरी-चोरी' और एलओसी कारगिल में साथ देखा गया।