फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day 2022: प्यार में डूबे नजर आए कटरीना कैफ और विक्की कौशल, वायरल हुईं दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

Mon, 14 Feb 2022 06:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में आज यानी 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जा रहा है। ये दिन प्यार करने वालों का होता है। हर कोई अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए इस दिन को खास तरह से मनाता है। बॉलीवुड में भी स्टार कपल्स इस दिन को खास तरह से मना रहे हैं। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शादी के बाद पहली बार वैलेंटाइन डे साथ में मनाया है। इस खास मौके की कुछ शानदार तस्वीरें कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ कटरीना का कैप्शन भी दिल छू लेने वाला है।
 
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल की बाहों में हैं। दोनों ही एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में विक्की कौशल अपनी पत्नी के माथे पर किस कर रहे हैं। इस दौरान कटरीना कैफ के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है, जो हर किसी का दिल छू सकता है। कटरीना ने लिखा, ‘हम शायद इस बार रोमांटिक डिनर्स पर ना जा पाएं, पर तुम मुश्किल पलों को भी बेहतर बना लेते हो, ये ही जरूरी है।’ इन तस्वीरों पर विक्की कौशल ने भी एक प्यारा कमेंट किया है। विक्की ने लिखा, ‘जीवन भर के लिए मेरी वैलेंटाइन।’ कटरीना और विक्की की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी लविंग वाइफ कटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विक्की ने कटरीना को पीछे से पकड़ रखा है और कटरीना अपना चेहरा पीछे करके हंस रही हैं। वहीं, विक्की कौशल भी हंस रहे हैं। इसके साथ विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे साथ, हर दिन प्यार का दिन है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही दोनों अपने काम में बिजी हो गए हैं। लेकिन विक्की और कटरीना हर खास दिन को एक साथ ही मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें