फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे पस्त हुई नई फिल्में, जानें ‘वध 2’ और बाकी फिल्मों ने पहले दिन कितना कमाया?

Sat, 07 Feb 2026 08:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: कल सिनेमाघरों में ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों की टक्कर थिएटर में ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ से रही। पहले दिन ही नई फिल्में बड़ा कमाल नहीं कर पाईं। जानिए, नई फिल्मों ने शुक्रवार को 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। यही हाल फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का रहा है। लेकिन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ कई दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद हैं। अब भी ये फिल्में बढ़िया कलेक्शन कर रही हैं। इन बड़ी फिल्मों के कलेक्शन के आगे ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ कमजोर पड़ गईं। जानिए, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे नई फिल्मों ने शुक्रवार को कितने रुपये बटोरे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘वध 2’ ने की धीमी शुरुआत 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 50 लाख रुपये है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
भाबी जी घर पर हैं का बुरा हाल
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने भी ‘वध 2’ की तरह ही कमजोर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म टीवी के चर्चित सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। फिल्म में भी टीवी सीरियल वाले एक्टर ही नजर आए। लेकिन टीवी सीरियल को दर्शकों ने जितना पसंद किया, उतना कमाल फिल्म नहीं कर सकी है। 

4 of 5
फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इसने सातवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म की कमाई भी एक हफ्ते में ही कम हो गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 28.05 करोड़ रुपये है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को अब वीकएंड का सहारा है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में शायद इजाफा हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries
‘बॉर्डर 2’ का क्रेज बरकरार 
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 15वें दिन यानी शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को इसने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 297.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अभी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें