बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री वाणी कपूर अपकमिंग फिल्म 'बदतमीज गिल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने फैंस को अपनी पोस्ट के जरिए तोहफा दिया है। अभिनेत्री ने बिकनी में शानदार पोज दिए हैं। यूजर्स उनकी तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@vaanikapoor
वाणी कपूर की पोस्ट में क्या है?
वाणी कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन उन्होंने ब्लू बिकनी में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह स्वीमिंग पूल में पोज दे रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह स्वीमिंग पूल के किनारे बैठी हैं। एक और तस्वीर में उन्होंने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है।
विज्ञापन
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@vaanikapoor
वाणी कपूर ने क्या कैप्शन लिखा?
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा...
सूरज के चारों ओर एक और साल।
चीजों को समझने की कम कोशिश कर रही हूं।
पलों को जीने पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं।
ज्यादा जिंदगी, ज्यादा हंसी-खुशी और आगे आने वाली हर चीज के लिए तैयार हूं।
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@vaanikapoor
यूजर्स को पसंद आईं तस्वीरें
वाणी कपूर ने अपनी तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उनकी तस्वीरों पर राशी खन्ना ने फायर वाला इमोजी कमेंट किया है। वहीं निमरत कौर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा 'बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री'। एक और यूजर ने उन्हें 'तबाही' कहा है।
वाणी कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि वाणी कपूर ने 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह फिल्म 'बदतमीज गिल' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ अपारशक्ति खुराना और परेश रावल होंगे।
वह जल्द ही फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' का हिस्सा होंगी।