फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घुंघरू टूट गए' की ट्रेनिंग पर बहा वाणी कपूर का खून, तीन माह तक चला गाने का हरदिन अभ्यास

Sat, 07 Sep 2019 02:45 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
War Song Ghungroo - फोटो : Social Media
यूट्यूब पर रिलीज होते ही यूथ सेंसेशन बन चुके फिल्म वॉर के गाने घुंघरू टूट गए में वाणी कपूर की मेहनत की सभी तारीफें कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनका ये गाना हिट हो चुका है और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन, इस गाने के पीछे की मेहनत की जानकारी बहुत कम लोगों को है।
विज्ञापन

2 of 5
War Song Ghungroo - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वाणी ने इस गाने में अपनी हैरान कर देने वाली छरहरी काया पाने के लिए तो महीनों तक मेहनत की है, इसके एरियल रोटेटिंग पोल पर उनके स्टेप्स ने लोगों को सबसे ज्यादा मोहित किया है। और, गाने के इस खास लम्हे के लिए वाणी ने एक दो हफ्ते नहीं बल्कि पूरे तीन महीने अभ्यास किया। 
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : Social Media
इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में मौजूद रहे लोग बताते हैं कि न जाने कितनी बार वाणी जमीन पर गिरीं। उनके घुटने और कोहनियां छिल गए। यहां तक कि उनमें से खून भी रिसा पर वाणी ने अपना अभ्यास नहीं छोड़ा।

4 of 5
vaani kapoor - फोटो : amar ujala
इस बारे में घुंघरू टूट गए गाने के कोरियाग्राफ तुषार कालिया बताते हैं, “इस सॉन्ग के लिए हमने लगभग 3 महीने रिहर्सल की। यह मेरे कोरियोग्राफ किए गए कुछ सबसे कठिन गानों में से है। पहली बार कोई अभिनेत्री एक ऐसे रूटीन पर हाथ आजमा रही है जिसमें साइर व्हील और एरियल रोटेटिंग पोल शामिल हैं और इन दोनों के साथ यह रूटीन निभा ले जाना बेहद कठिन होता है। वाणी चाहती तो इसमें अपने बॉडी डबल की मदद ले सकती थीं, लेकिन ये सारे स्टेप्स उन्होंने खुद कड़ी मेहनत के बाद शूट किए और पूरी ट्रेनिंग के दौरान वह एक दिन के लिए भी गैरहाजिर नहीं रहीं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vaani kapoor - फोटो : Social Media
वाणी भी दर्शकों की इस गाने को लेकर मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। वह कहती हैं, “पसीना बहाना और चोटें खाना बेकार नहीं गया क्योंकि इसने मुझे पूरी तरह से कुछ नया करने का मौका दिया है।”

पढ़ें: फिल्म बाला के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल पर भी लगा कहानी चोरी करने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें