फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uunchai Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही है अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई', कहा- यह आपको रुलाएगी और हंसाएगी

Fri, 11 Nov 2022 08:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी  और डैनी डेन्जोंगपा की फिल्म ऊंचाई आज शुक्रवार यानि 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऊंचाई एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। समीक्षकों से तारीफ मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ की जा रही है। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लग रहा है कि ऊंचाई ने  टारगेट ऑडियंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है कहानी
बता दें कि सूरज बड़जात्या को 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इसे अभिषेक दीक्षित ने लिखा है। यह फिल्म उम्रदराज किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत दोस्त की इच्छा पूरी करने के लिए ट्रेकिंग की तैयारी करते हैं और माउंट एवरेस्ट पर जाते हैं। फिल्म में दिखाया है कि वह हवा, बारिश और तूफान को पार करके वह माउंट एवरेस्ट पर पहुचंते है और अपने दोस्त का सपना पूरा करते हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी के अलावा इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका शामिल हैं। ऊंचाई को राजश्री ने प्रोड्यूस किया है।

इसे भी पढ़ें- Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में एंट्री करेंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि, अक्षय को करेंगे रिप्लेस?
विज्ञापन

3 of 4
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ऊंचाई वास्तव में भावनाओं और अच्छे प्रदर्शन पर आधारित है। अनुपम खेर का अमिताभ बच्चन के साथ घाट सीन लंबे तक याद रखा जाएगा। यह एक अच्छी और पारिवारिक फिल्म है। वहीं दूसरे ने लिखा- वहीं अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि ऊंचाई तप, प्रेम, रोमांच की कहानी है और सबसे बढ़कर यह दोस्ती की कहानी है। यह फिल्म आपको बहुत कुछ महसूस कराएगी। सभी कलाकारों को बधाई।





विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'ऊंचाई' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन फिल्मों से हुई भिड़ंत
बता दें कि ऊंचाई के साथ साउथ की दमदार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा रिलीज हुई है। इसके अलावा आदित्य सील की रॉकेट गैंग के साथ ऊंचाई की भिड़ंत हुई है। हालांकि अमिताभ बच्चन जैसे मेगास्टार के होने के कारण ऊंचाई को लेकर दर्शकों में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें