लॉकडाउन के इस दौर में रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर राम अयोध्या के राजा बने। देश ने दिन में दो दो बार उनकी कथा सुनी। कभी रिपीट भी हुई तो कभी लोगों को कथा में वो सब नहीं दिखा, जिसे वे सुनते आए हैं। लेकिन, अब कथा आगे बढ़कर उधर निकल चुकी है, जहां राजा राम का अपने बेटों से सामना होना है।