फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: एक बार फिर राजनीति में किस्मत आजमाएंगे निरहुआ, जानें फिल्मों में अब तक कैसा रहा सफर

Sat, 04 Jun 2022 02:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश लाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से जुड़े सितारों का राजनीति से गहरा नाता है। बॉलीवुड के साथ साथ कई भोजपुरी स्टार्स भी राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है। निरहुआ एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। दिनेश लाल ने लोगों से वोट मांगना भी शुरू कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कमल का बटन दबाने की बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश लाल - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ ने बीजेपी की तरफ से अपने नाम की घोषणा होने से पहले ही प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से वोट की मांग की। इस ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, 'जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया अपने आजम गढ़ के लिए।' इस ट्वीट में अभिनेता का एक पोस्टर भी है, जिसमें दिनेश लाल हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
दिनेश लाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में दी अखिलेश यादव को टक्कर
दिनेश लाल यादव साल 2019 में भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उस वक्त भी उन्होंने बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, निरहुआ को अखिलेश यादव ने बुरी तरह हराया। इस चुनाव में अखिलेश यादव निरहुआ से लगभग 2 लाख 59 हजार से भी ज्यादा वोट्स से जीत गए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
निरहुआ करियर 
निरहुआ के करियर की बात करें तो उन्होंने सिनेमा में अपनी शुरुआत सिंगर के रूप में की थी। उनका पहला एल्बम साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसका नाम 'निरहुआ सटल रहे' है। इस एल्बम ने ही उनकी किस्मत बदल दी थी। लोगों को उनका यह एल्बम खूब पसंद आया और निरहुआ के करियर की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। साल 2006 में उनकी पहली फिल्म 'हमको ऐसा वैसा न समझो' रिलीज हुई। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। इसके बाद अब तक निरहुआ ने कई हिट फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें