बेहतरीन कॉमेडी के आज भी उत्पल दत्त को बॉलीवुड में याद किया जाता है। भारत की सबसे बड़ी थिएटर हस्तियों में से एक, उत्पल दत्त एक जागरूक क्रांतिकारी नाटककार,अभिनेता और थिएटर निर्देशक थे। उन्होंने अपने हर किरदार को बड़ी सहजता से निभाया, चाहे फिर वो विलेन का हो या कोई कॉमेडी रोल। 29 मार्च 1929 को जन्में उत्पल साहब ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक किरदार निभाए, जिन्हें भूल पाना नामुमकिन लगता है। उनकी कई मजेदार फिल्मों ने लोगों को खूब हंसाया। कॉमेडी फिल्मों के किंग कहे जाने वाले उत्पल दत्त की 92वीं जयंती पर हम आपको उनकी बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।